ब्लड कैंसर क्या होता है कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 12:15

ब्लड कैंसर को ल्यूकेमिया के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, ल्यूकेमिया ब्लड कैंसर का ही एक रूप है. यह कैंसर रक्त और अस्थि मज्जा से संबंधित है. ब्लड कैंसर रक्त कोशिकाओं का कैंसर है. ब्लड कैंसर कई प्रकार का होता है, जिनमें ल्यूकेमिया, ल्यूमफोमा, माइलोमा शामिल हैं. ये सभी कैंसर अलग-अलग रक्त कोशिकाओं से संबंधित कैंसर हैं. वैसे, तो कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसका एक समय के आने के बाद इलाज संभव नहीं होता है. हालांकि, यदि समय से इस बीमारी का इलाज कर लिया जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है. कैंसर के होने पर कुछ शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं, जिनपर शुरू में ही गौर कर लिया जाए, तो इसका इलाज संभव है.

ब्लड कैंसर यानी ल्यूकेमिया में कैंसर की कोशिकाएं तेजी से और अनियंत्रित तरीके से हड्डियों के अस्थि मज्जा में बढ़ने लगती हैं। ये कोशिकाएं खून में फैल जाती हैं। इसकी सबसे घातक बात यह है कि कैंसर का यह प्रकार अन्य तरह के कैंसर की तरह ट्यूमर में नहीं बनता है जिसे एक्स-रे जैसे इमेजिंग टेस्ट में देखा जा सकता है।

ब्लड कैंसर के कारण

उम्र का बढ़ना
कुछ संक्रमण
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
धूम्रपान या तंबाकू का सेवन
ल्यूकेमिया का पारिवारिक इतिहास
रक्त विकार जैसे माइलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम
पिछला कैंसर उपचार या विकिरण चिकित्सा के संपर्क में
बेंजीन और अन्य पेट्रोकेमिकल्स जैसे कुछ रसायनों के संपर्क में आने से
डाउन सिंड्रोम वाले आनुवंशिक कारकों में ल्यूकेमिया विकसित होने का अधिक जोखिम होता है.
एचआईवी (मानव इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस) और एचटीएलवी -1 (मानव टी-लिम्फोट्रोपिक वायरस) जैसे वायरस

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info